RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट डेट 2026 जारी, यहां से चेक करो

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में राज्यभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार इस बार करीब 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब सभी विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है और बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।

28 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का रिजल्ट 28 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। संभावना है कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएं। बोर्ड की कोशिश है कि समय पर परिणाम जारी किया जाए ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन में कोई परेशानी न हो।

मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में

बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जैसे ही सभी कॉपियों की जांच पूरी होगी, रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

इतने छात्र हुए थे शामिल

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 9,09,087 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके अलावा प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं में भी हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं पहले समाप्त हो गई थीं, जबकि कला और कॉमर्स की परीक्षाएं बाद में खत्म हुईं।

रोल नंबर और नाम से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे रोल नंबर या नाम दोनों तरीकों से चेक कर सकेंगे। इससे उन छात्रों को भी सुविधा मिलेगी जिन्हें अपना रोल नंबर याद नहीं है।

RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और 12वीं कक्षा के रिजल्ट वाले विकल्प को चुनें। अब अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं।

नाम से रिजल्ट चेक करने का तरीका

यदि छात्र रोल नंबर के बिना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो वे नाम के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम व अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे भविष्य के लिए सेव किया जा सकता है।

Leave a Comment